Namo Laxmi Yojana Benefits 2026: 50 हजार रुपये कैसे मिलेंगे? पात्रता, राशि, स्टेटस चेक और पूरा प्रोसेस

Namo Laxmi Yojana Benefits: दोस्तों, हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी बिना किसी चिंता के स्कूल में पढ़े और आगे बढ़े। लेकिन घर की आर्थिक हालत खराब होने से कई बार 9वीं या 10वीं के बाद बेटियों की पढ़ाई रुक जाती है। फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और रोज का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है।

इसी समस्या को ध्यान में रखकर गुजरात सरकार ने Namo Laxmi Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली बेटियों को कुल 50,000 रुपये की मदद मिलती है। 2024 में शुरू हुई Namo Laxmi Yojana अब 2026 में भी तेजी से चल रही है और अब तक 10 लाख से ज्यादा बेटियों को इसका फायदा पहुंच चुका है।

Also Read

Namo Laxmi Yojana Benefits क्या हैं?

यह योजना सिर्फ पैसा देने की नहीं, बल्कि बेटियों का भविष्य संवारने की योजना है। सरकार चाहती है कि कोई भी लड़की पैसों की कमी से पढ़ाई न छोड़े। सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली सभी बेटियों को इस योजना का लाभ मिलता है। पैसा सीधे बैंक खाते में आता है, जिससे परिवार पर बोझ नहीं पड़ता।

Namo Laxmi Yojana Amount कितना और कैसे मिलता है?

कक्षाहर साल मिलने वाली राशिकुल राशि
9वीं10,000 रुपये
10वीं10,000 रुपये
11वीं15,000 रुपये
12वीं15,000 रुपये50,000 रुपये

पैसे छोटी-छोटी किस्तों में आते हैं और बोर्ड परीक्षा पास करने पर कुछ अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि राशि लड़की या उसकी मां के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाती है।

Also read:- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 अपडेट: घर की छत पर सोलर लगाओ बिजली बिल जीरो करो और ₹78000 तक सब्सिडी पाओ!

Namo Laxmi Yojana Apply Online कैसे करें?

सबसे आसान बात यह है कि आपको अलग से Namo Laxmi Yojana online registration करने की जरूरत नहीं है। पूरा काम स्कूल के जरिए होता है।

स्कूल में जाकर नोडल अधिकारी से मिलिए। बेटी का आधार, मां का आधार, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर दे दीजिए। स्कूल अधिकारी ऑनलाइन लिस्ट तैयार करके शिक्षा विभाग को भेज देंगे। जांच होने के बाद पैसा अपने आप खाते में आ जाएगा।

आपको सिर्फ दस्तावेज जमा करने हैं, बाकी सब सरकार और स्कूल देख लेंगे।

जरूरी दस्तावेज

  • बेटी का आधार कार्ड
  • मां का आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • स्कूल का बोनाफाइड सर्टिफिकेट

NAMO Laxmi Yojana Status CHECK Online कैसे करें?

अभी अलग से आम पब्लिक वेबसाइट नहीं है, लेकिन ये तरीके बहुत आसान हैं:

  • स्कूल के नोडल अधिकारी से संपर्क करें
  • जिला शिक्षा अधिकारी या हेल्पलाइन पर फोन करें
  • स्कूल अधिकारी namopayments.gujaratvsk.org पोर्टल पर चेक कर सकते हैं
  • जब पैसा आएगा तो SMS से सूचना मिल जाएगी

अगर कहीं अटकाव हो तो स्कूल या जिला शिक्षा विभाग से तुरंत बात कर लें।

2026 तक योजना का ताजा अपडेट

2025 तक सरकार ने 10.83 लाख से ज्यादा बेटियों को 924 करोड़ रुपये बांट चुकी है। Namo Laxmi Yojana की वजह से 9वीं और 10वीं में लड़कियों के दाखिले में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यानी हजारों बेटियां अब पढ़ाई छोड़ने की बजाय स्कूल जाती रह रही हैं।

दोस्तों, बेटी की शिक्षा सिर्फ घर की नहीं, पूरे समाज और देश की प्रगति है। जब बेटियां पढ़ेंगी तो परिवार, गांव और देश सब मजबूत बनेगा। Namo Laxmi Yojana इसी सोच के साथ बेटियों के सपनों को पंख दे रही है।

अगर आपकी बेटी गुजरात में 9वीं से 12वीं में पढ़ रही है तो आज ही स्कूल जाकर प्रक्रिया शुरू कर दीजिए। एक छोटी मदद से आपकी बेटी का भविष्य पूरी तरह बदल सकता है।


नोट: योजना के नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए सबसे सही और ताजा जानकारी के लिए अपने स्कूल या गुजरात शिक्षा विभाग से संपर्क जरूर करें।

1 thought on “Namo Laxmi Yojana Benefits 2026: 50 हजार रुपये कैसे मिलेंगे? पात्रता, राशि, स्टेटस चेक और पूरा प्रोसेस”

Leave a Comment